शनिवार, 26 अक्तूबर 2019

कविता, दीपोत्सव

       नमस्कार , सर्वप्रथम आप को भारत के सबसे बडे एवं विशाल पर्वो में से एक दिवाली की हार्दीक शुभकामनाए | श्री राम के बनवास से घर आगमान की खुशी में अयोध्यावासियों के द्वारा मनाया गया दीपो का उत्सव आज भारत ही नही पुरे विश्व मे बडे धुम धाम से मनाया जाता है | दीपो का वही उत्सव दीपोत्सव बनकर आज उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा पुरे अयोध्या मे मनाया जा रहा है जहां पुरे अयोध्या में पांच लाख से ज्यादा दीए जलाकर नया विश्व कीर्तीमान बनाया जाएगा | इसी उत्सव को मैने अपनी कविता मे कहने की एक छोटी सी को शिश कि है |
कविता , दीपोत्सव
Happy Diwali
दीपोत्सव

लाखो दीयो का जगमगाता प्रकाश
उनसे प्रकाशित अयोध्या का आकाश
खुद को दोहराता स्वर्णिम इतिहास
जन जन के मन में भर रहा उल्लास
दीपों का उत्सव , दीपोत्सव

दीपावली प्रकाश फैलाने की सबसे बडी रीत
असत्य पर सत्य की , पाप पर पुण्य की जीत
लक्ष्मण हनुमान सियाराम का घर आगमन
दुखों का अंत शुखों का जीवन में शुभ आगमन
दीपों का उत्सव , दीपोत्सव

      मेरी ये कविता अगर अपको पसंद आई है तो आप मेरे ब्लॉग को फॉलो करें और अब आप अपनी राय बीना अपना जीमेल या जीप्लप अकाउंट उपयोग किए भी बेनामी के रूप में कमेंट्र कर सकते हैं | आप मेरे ब्लॉग को ईमेल के द्वारा भी फॉलो कर सकते हैं |

      इस कविता को लिखते वक्त अगर शब्दो में या टाइपिंग में मुझसे कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मै बेहद माफी चाहूंगा | मै जल्दी ही एक नई रचना आपके सम्मुख प्रस्तुत करूंगा | तब तक अपना ख्याल रखें अपनों का ख्याल रखें , नमस्कार |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Trending Posts