गुरुवार, 14 जून 2018

मंडप छपाई का एक लोकगीत

   नमस्कार ,  विवाह एक ऐसा रिश्ता है जो दो इंसानों ( लड़का एवं लड़की ) को जीवन भर के लिए एक अटूट बंधन में बांध देता है | विवाह के इस पावन मौके पर हमारे देश के कुछ राज्यों जैसे - मध्य प्रदेश , उत्तर प्रदेश , बिहार , झारखंड एवं राजस्थान आदि में  कुछ लोक गीत गाए जाते हैं जिन्हें विवाह लोकगीत कहा जाता है |

     आज मैं आपको विवाह के वक्त गाए जाने वाले लोकगीतों में से मंडप छपाई के वक्त गाए जाने वाले एक लोकगीत को प्रस्तुत कर रहा हूं | इस लोकगीत को मैंने 22 जून 2018 को लिखा था | मुझे आशा है मेरा यह लोकगीत आपको जरूर पसंद आएगा -

मंडप छपाई का एक लोकगीत

कहां से लिअईल फूफा बांस के भथुनिया हो
कहां से लिअईल कल्याणी
अयोध्या से लिअईली बेटा बांस के भथुनिया हो
अयोध्या से लिअईली कल्याणी

का चाही फूफा तोहरे की मडवा छबउनी हो
कहां चाही गड़बऊनी कल्याणी
चांदी चाहि बेटा हमके मडवा छबउनी हो
सोना चाहि गड़बऊनी कल्याणी

चांदी बा महंगा फूफा सोना बा महंगा हो
कइसे हम तोहर नेगबा चुकाई
कुछ नहीं चाहि बेटा हमके मडवा छबउनी हो
कुछ नहीं चाहि गड़बऊनी़ कल्याणी

    मेरी ये मडवा छवाई की विवाह लोकगीत आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा | अगर अपने विचार को बयां करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार नयी रचनाओं के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Trending Posts