क्षणिकाएं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्षणिकाएं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 2 जुलाई 2018

दो क्षणिकाएं

   नमस्कार ,  क्षणिकाएं हमेशा से ही क्षणिक घटनाक्रमों पर आधारित रही हैं |  इनका स्वभाव भी छोटा होता है |  क्षणिकाओ के पाठक को पढ़कर  बहुत क्षणिक आनंद की अनुभूति होती है , और यह आनंद हर क्षणिका के साथ बदल जाता है |

    यहां मैं आपके सामने एक दिन पहले मेरी लिखी कुछ क्षणिकाएं  सुनाने जा रहा हूं |  आपके प्यार की उम्मीद है -

दो क्षणिकाएं

1 )  सारे भक्त होंगे
दर्शन को तैयार
सावन में
खुलेंगे भोलेबाबा
के दरबार

2 )  बादल गरजेंगे
बिजली चमक के डराएगी
याद आ जाएगी
नानी
कपड़े सूख ना पाएंगे
दिन भर बरसेगा
पानी

      मेरी क्षणिकाओ के रूप में एक और छोटी सी यह कोशिस आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट के जरिए जरुर बताइएगा | अगर अपनी रचना को प्रदर्शित करने में मुझसे शब्दों में कोई त्रुटि हो गई हो तो तहे दिल से माफी चाहूंगा |  एक नई रचना के साथ मैं जल्द ही आपसे रूबरू होऊंगा | तब तक के लिए अपना ख्याल रखें  अपने चाहने वालों का ख्याल रखें | मेरी इस रचना को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया | नमस्कार |

सोमवार, 14 मई 2018

तीन क्षणिकाएं

     तनमस्कार , क्षणिकाएं हिंदी साहित्य पद्य विधा की ऐसी छोटी रचनाएं हैं जिनका शीर्षक नहीं होता | तथा यह मूलतः छंदमुक्त भी होती हैं | क्षणिकाएं छोटी एवं कम शब्दों में बड़ी बात कहने की एक विधा का नाम है | छड़ी गांव का विषय मुख्यतः वर्तमान परिस्थिति पर आधारित होता है |

     वर्तमान परिस्थितियों को मध्य नजर रखते हुए मैंने भी आजकल में कुछ क्षणिकाएं लिखी है | जिन्हें मैं आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं -

हाय , हाय रे गर्मी

हाय , हाय रे गर्मी

1) सूरज चाचा
के पास भी
कहां होगी
इतनी गर्मी
जितनी है
आजकल चुनाव
कि गर्मी

2)  क्या कहूं
क्या बताऊं
लोग अस्त व्यस्त हैं
और हैरान है
दिन के तापमान से
लगता है के
आग बरस रही है
आसमान से

3)  थोड़ा तो दिखाओ
तेवर में नरमी
हाय रे गर्मी
हाय , हाय रे गर्मी

      मेरी ये क्षणिकाएं आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जिए जरूर बताइएगा | अगर अपने विचार को बयां करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार नयी रचनाओं के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |   

Trending Posts