शुक्रवार, 8 जून 2018

फगुआ लोकगीत , भऊजी हो

    नमस्कार ,  होली हमारे देश भारत के कुछ प्रमुख त्योहारों में से एक है |  होली रंगों का सबसे बड़ा पर्व है जिसमें लोग एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं एवं शुभकामनाएं देते हैं |  होली के त्यौहार में कहा जाता है कि दुश्मन भी एक दूसरे के गले लगते हैं एवं गुलाल लगाते हैं |  होली का पर्व उमंग उत्साह एवं  आपसी भाईचारे का पर्व है | होली के पर्व में जीजा साली एवं देवर भाभी के तीखे मीठे रिश्ते की नोकझोंक भी देखने को मिलती है |
होली के त्यौहार में एक लोक गीत भी गायी जाती है जिसे फगुनिया या फगुआ कहते हैं |

फगुआ लोकगीत में देवर भाभी , जीजा साली एवं पति पत्नी के रिश्ते की  झलक देखने को मिलती है |  फगुआ लोकगीत भारत के मध्य प्रदेश , उत्तर प्रदेश , बिहार आदि हिंदी भाषी राज्यों में गायी जाती है| | देवर भाभी के नोक झोंक के रिश्ते पर आधारित 23 मई 2018 को मैंने भी एक फगुआ लोक गीत की रचना की है | जिसे मैं आपके मनोरंजन के लिए आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं -

फगुआ लोकगीत , भऊजी हो

अब के फागुन में
भईया नहीं अइहीं हो , भऊजी हो
कैइसे होली के माजा
उठईबु हो , भऊजी हो

केकरेे से होली में रंग डलबईबु
केकरे से गाले अबीर मलबईबु
पुआ कचोरी अब कइसे छनाई
केकरे से रंगे में चोली भीगबईबु हो , भऊजी हो
कैइसे होली के माजा
उठईबु हो , भऊजी हो

छोटका देवरवा से रंग डलवा ल
हमरे से गाले अबीर हमबा ल
छेना के खाल तू लमहर मलाई
अब होली में का तू जईबु हो , भऊजी हो
कैइसे होली के माजा
उठईबु हो , भऊजी हो

अब के फागुन में
भईया नहीं अइहीं हो , भऊजी हो
कैइसे होली के माजा
उठईबु हो , भऊजी हो

      मेरी ये फगुआ लोकगीत आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा | अगर अपने विचार को बयां करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार नयी रचनाओं के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Trending Posts