बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

देवरा होलीया में चोलीया फार दिहले बा

       सबसे पहले होली की हार्दिक शुभकामनाएँ , हैप्पी होली.... , होली है..... | रंगों का नाता इंसानो से प्रकृति ने जोडा है हम जो कपड़े पहनते हैं वह भी रंग-बिरंगे होते हैं , मेहंदी लाल रंग की होती है जब दुल्हन की हथेलियों पर रचती है , बर्फ से ढका हिमालय सफेद रंग का है , अनंत विशाल सागर का जल नीले रंग का प्रतीत होता है , नदी के किनारों पर जमी काई भी अरे सुनहरे रंग की होती है , एक स्त्री सुहागन तभी होती है जब वह लाल रंग का सिंदूर अपने माथे पर धरण करती है |रंगों का अस्तित्व ही इस दुनिया को खुशहाल बनाने के लिए है मगर बदलते दौर के इस परिवेश में मेरा सबाल ये है के आखिर होली के इस  त्यौहार में रंगों से तौबा क्यों ?

होली का त्यौहार मानते बच्चे
होली का त्यौहार मानते बच्चे 
   मुझे याद है कुछ वर्षेा पहले तक तब मै शायद कुछ दस वर्ष का रहा हूंगा | होली आने के कई दिनो पूर्व ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते थे तथा आने बाली होली मुबारक कहते थे | पर इस दौर में तो लोग होली के दिन भी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते से कतराते है , होली के रंग शिर्फ कपडे ही नहीं रंगते बल्कि मन को भी शांति पहुंचाते है , मन में भरी कड़वाहट को होली में मस्ती के रंगो में रंग देते हैं |

   इसी तरह होली के रंगो से सराबोर पेश है होली का एक लोक गीत जिसे मै ने कुछ दिनों पहले लिखा है , ये लोक गीत देवर भाभी के खट्टे मीठे रिश्ते पर आधारित है | इसी कोटी के लोक गीत फागुन के महीने में मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के इलाकों में गायि जाती है  -

हमार नाया नाया फैशन बिगाड़ दिहले बा
देवरा होलिया में चोलिया फार दिहले बा

रोजे पोछे होठलाली
औउर तोड़ेला गहना
करे बरियारी माने नाही कहना
ताजा मालपुआ जुठार दिहले बा
देवरा होलिया में चोलिया फार दिहले बा

जाने कहां-कहां रंगवा लगउलस 
अपना पिचकारी से ढोढी में चूअउलस  
केतनो गरियायी तनीको ना लजाता
हमके कई के भीतरी उहो रातीयअ से केबाड दिहले बा
देवरा होलिया में चोलिया फार दिहले बा

हमार नाया नाया फैशन बिगाड़ दिहले बा
देवरा होलिया में चोलिया फार दिहले बा

  मेरी यह लोक गीत आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा | अगर अपने विचार को बयां करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार नयी रचनाओं के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |               

2 टिप्‍पणियां:

Trending Posts