शनिवार, 6 मई 2017

अब झाड़ू पोछा हथियार बनाएं सब स्वच्छता का पर्व मनाए

          नमस्कार , आज हमारा देश भारत तरक्की की राह में अग्रसर है | पूरी दुनिया हमारी काबिलियत का लोहा मान रही हैअंतरिक्ष विज्ञान हो , चिकित्सा विज्ञान हो या  कंप्यूटर विज्ञान हो  हम हिंदुस्तानियों ने हर क्षेत्र में अपना  अतुलनीय योगदान दिया हैहमारे भारत की कई उपलब्धियों के साथ-साथ कई समस्याएं भी हैं जैसे गरीबी , बेरोजगारी , अशिक्षा , जनसंख्या वृद्धि इत्यादि | लेकिन एक समस्या ऐसी है जिसे मुझे लगता है कि हम हिंदुस्तानियों ने खुद समस्या बनने दिया है | वह समस्या है, 'अस्वच्छता' |

 सब स्वच्छता का पर्व मनाए

अब झाड़ू पोछा हथियार बनाएं      सब स्वच्छता का पर्व मनाए

 
मैंने यहां कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं  | जिसमें एक जगह  वह है जो गंदा है और दूसरा जगह वह है जो साफ है , अगर आपसे पूछा जाए कि आपको दोनों जगहों में से कौन सी जगह पसंद है तो जाहिर सी बात है कि आप स्वच्छ जगह को ही पसंद करेंगे | स्वच्छता के मामले में इसी तरह की  कुछ तुलना हमारे देश के बारे में भी होती होंगी
और हमें अपने देश को सबका पसंदीदा बनाना है  | इसके लिए जरूरी है कि हम सभी देशवासी मिलकर एक साथ प्रयास करें और अपने भारत को स्वच्छ बनाएं | स्वच्छता के इसी मकसद को साकार करने के उद्देश्य से मैंने एक कविता लिखने की कोशिश की है जिसका शीर्षक है -

अब झाड़ू पोछा हथियार बनाएं
    
सब स्वच्छता का पर्व मनाए


स्वच्छता का हो बोलबाला
गंदगी का हो मुंह काला
घर-आंगन , खेत- खलीहान , गांव-शहर
जन - जन के दिल में चले लहर
अस्वच्छता को मार भगाएं
अब झाड़ू पोछा हथियार बनाएं
    
सब स्वच्छता का पर्व मनाए

अब झाड़ू पोछा हथियार बनाएं      सब स्वच्छता का पर्व मनाए
अब झाड़ू पोछा हथियार बनाएं      सब स्वच्छता का पर्व मनाए

एक प्रतिज्ञा आज करें
खुद कहीं फैलाएं गंदगी
किसी को फैलाने दे गंदगी
स्वच्छ रखें हम अपना दिल
साफ सुथरा अपना हिंदुस्तान बनाएं
अब झाड़ू पोछा हथियार बनाएं
    
सब स्वच्छता का पर्व मनाए

गंदा घर किसे है भाता
मगर यह सोचिए इसे गंदा कौन बनाता
आलस्य का अब दामन छोड़ें
हर मन में यह चेतना जगे
गांधी बापू का सपना साकार  कर दिखलाएं
अब झाड़ू पोछा हथियार बनाएं
    
सब स्वच्छता का पर्व मनाए


        मेरी यह कविता आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा | अगर अपने  विचार को बयां  करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |              

शुक्रवार, 24 मार्च 2017

बिकाऊ है

   'बिकाऊ है' मैंने यह हास्य व्यंग कविता  हमारे समाज में फैले दहेज प्रथा जैसे विषाक्त  कुरीति से प्रेरित होकर लिखा है | दहेज प्रथा हमारे समाज  की एक ऐसी  कुरीति है , एक ऐसी बुराई है जिसने विवाह जैसे पवित्र रिश्ते को मात्र एक व्यापार बना कर रख दिया है | जहां ऐसा लगता है कि शादी दो दिलों का रिश्ता ना होकर , दो परिवारों का रिश्ता ना होकर  मात्र क्रेता और विक्रेता का रिश्ता हो | जहां वर पक्ष विक्रेता और वधू पक्ष क्रेता होते हैं |        
                
दहेज प्रथा

       जहां वर के मूल्य का आकलन उसके शिक्षित और कामकाजी होने के आधार पर किया जाता हैविवाह में इसी व्यापार के वजह से आज बेटियां मां बाप के लिए  बोझ स्वरूप लगती हैं | दहेज की इसी आग में हर रोज हजारों बहू बेटियों प्रताड़ित किया जाता है  यहां तक कि दहेज की इस आग में  कभी-कभी बहू बेटियों को जला तक दिया जाता है


 हमारी बहू बहन-बेटियों की गरिमा एवम सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी हो गया है कि हमारे समाज , हमारे देश का प्रत्येक व्यक्ति इसे अपने स्तर पर खत्म करने का बीड़ा  उठाए | नहीं तो मुझे लगता है कि कुछ दिनों बाद कुछ इस तरह से अखबारों में  विवाह के लिए विज्ञापन दिए जाएंगे -

बिकाऊ है
इच्छुक ग्राहक संपर्क करें
खत एवं ईमेल की सुविधा भी उपलब्ध है
कृपया देर बिल्कुल भी ना करें
ऐसा मौका ना गवाएं
भारी छूट का लाभ उठाएं
                   
दहेज प्रथा
उम्र 24 साल
कद 5 फुट 10 इंच है
रंग गोरा शरीर मजबूत है
युवक शिक्षित एवं नौकरी धारक है
सालाना आय 6 अंको में है
गृहकार्य में भी महारत हासिल है
विवाह के लिए सुयोग्य
जाति एवं धर्म बंधन है
कीमत मात्र 1000000 रुपए से शुरू
इससे दुगनी कीमत देने वालों को
प्राथमिकता दी जाएगी
कृपया इन माध्यमों से संपर्क करें

वैधानिक सूचना
युवक की उपयोगिता का आश्वासन 
विक्रेता द्वारा नहीं दिया जाता
बिका हुआ माल वापस नहीं लिया जाता
शर्तें लागू

  
मेरी यह हास्य व्यंग कविता आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा | अगर अपने  विचार को बयां  करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |

सोमवार, 13 मार्च 2017

इस होली में आना सजन

 इस होली में आना सजन

  आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं , हैप्पी होली | होली का त्यौहार यानी एक प्रतीक  बुराइयों को जलाकर अच्छाइयों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश , दुश्मनी भूलकर दोस्तों दुश्मनों को एक साथ गले लगाने का दिन , हंसी- ठिठोली , मस्ती - मजाक जीजा - साली , देवर - भाभी , साजन - सजनी के नोक झोक  का एक बहाना |

  
होली के इस पावन मौके पर मेरी एक गीत जिसमें एक सजनी अपने साजन को होली पर  घर वापस आने को निवेदन कर रही है और कह रही है -

                              इस होली में आना सजन

 
रंगों की थाल सजी है
 
सब कुछ है पर तेरी कमी है
 
अब कसम है तुझको मेरी
 
आकर भर दे घर का आंगन
 
इस होली में आना सजन


 इस होली में आना सजन

 
जब से तुझको पाती लिखी है
 
मेरी नजरें तरस रही हैं
 
कर दिया तुमने वादा
 
आकर  तुम निभाना बचन
 
इस होली में आना सजन

 
वह जो मेरी प्रिय सखी है
 
तेरे नाम से  चिढ़ा रही है
 
ऐसे मुझसे दूर रहकर
 
मन की ना बढ़ाना अगन
 
इस होली में आना सजन

 
यह कलियां मुझसे कहती हैं
 
यह जो ठंडी हवाएं बहती हैं
 
तुमको यह संदेशा मेरा
 
मेरे दिल को तेरी लगन
 
इस होली में आना सजन
.
  
मेरी यह गीत आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा | अगर अनजाने में मुझसे कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |
 

सोमवार, 13 फ़रवरी 2017

वैलेंटाइन डे की ख्वाहिश ,काश अपनी भी कोई सनम होती

        सबसे पहले आप सभी को वैलेंटाइन डे की बहुत-बहुत सारी शुभकामनाएं, फिर मेरा प्यार भरा नमस्कार | दोस्तों ,वैलेंटाइन डे का नाम आते ही दिल में सिर्फ एक ही ख्याल आता है 'प्यार' वैलेंटाइन डे प्यार को मनाने का दिन, प्यार से मिलने का दिन, प्यार को महसूस करने का दिन, प्यार को जताने का दिन | एक ऐसा दिन जिसका हर घड़ी, हर लम्हा, हर वक्त प्यार के नाम होता है | जिस दिन का इंतजार हर प्रेमी को इतनी बेसबरी से होता है कि शायद उतनी बेसब्री से रेगिस्तानी जमीन को बारिश का भी ना हो |

वैलेंटाइन डे

        लेकिन जिन लोगों के पास अभी तक उनका वैलेंटाइन नहीं है मेरी तरह उनकी भावनाएं , उनकी ख्वाहिशों को सहेजते हुए मैंने पहली बार ग़ज़ल लिखी है उम्मीद है आप सभी के दिल में उतर जाएगी | गजल कुछ यूं है

                                                     काश अपनी भी कोई सनम होती

उसे जान देकर भी निभाता अगर ऐसी कोई कसम होती
काश अपनी भी कोई सनम होती

कांच समझ कर तोड़ देती या फूल समझकर नाजो मे रखती मेरे दिल को
चाहे रहम दिल चाहे बेरहम होती

यूं तन्हा वीरान जिंदगी तो नहीं गुजरती रेगिस्तान की तरह
भले ही वह जख्म या मरहम होती

वैलेंटाइन डे की ख्वाहिश ,काश अपनी भी कोई सनम होती

किसकी जीद है की मिले तो जन्नत की हूर ही मिले
चांद सी खूबसूरत या चांद से थोड़ा कम होती

किसी का चेहरा नहीं उसकी आंखें बयां करती है उसका दर्द
लिख देता प्यार उसकी जिंदगी में जो मेरे पास खुदा की कलम होती

किसी का दो पल का मुस्कुराना कितना सुकून दे सकता है उन्हें मालूम ही नहीं
उनकी चाहत हक़ीक़त नहीं भी तो वहम होती

क्या यूं भी कोई दुआ कर सकता है अपने लिए हरी
वह बेवफा सही मेरी ही हर जन्म होती

        मेरी यह गजल आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा | अगर अनजाने में मुझसे कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |

Trending Posts