मंगलवार, 5 जून 2018

पतझड़ का मौसम

नमस्कार , 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मकसद जनमानस में पर्यावरण के प्रति चेतना जागरूक करना है | बढ़ती जनसंख्या से निरंतर पेड़ों की कटाई एवं जंगल का सफाया हो रहा है जिससे दिन-प्रतिदिन पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है | इसका दुषपरिणाम मौसम में अनिश्चितकालीन परिवर्तन हो रहे हैं , तूफान बाढ़ , भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का आना बढ़ गया है | इन सभी आपदाओं से बचने का एकमात्र तरीका यह है कि पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित किया जाए | यदि पर्याप्त मात्रा में पेड़ लगा दिए जाएं तो पृथ्वी का तापमान नियंत्रित किया जा सकता है | वृक्षारोपण मानव कल्याण की ओर बढ़ता हुआ एक सुनहरा कदम है और इसे हमें निरंतर जारी रखना चाहिए |

     प्रकृति के इसी सौंदर्य का बोध कराती हुई  तकरीबन एक साल पुरानी मेरी एक कविता है , जिसे मैं आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं -

 पतझड़ का मौसम

                 पतझड़ का मौसम

ठंडी हवा
सुहानी धूप
फागुन का महीना
पुराने पत्ते टूट कर
पेड़ों में नए पत्ते उगने का मौसम
दिल के तिल - तिल बढ़ने का मौसम
पतझड़ का मौसम

               पेड़ों की छाया
               प्रियतम की याद आती माया
               फागुन की खूमारियां
               दोस्त - यार , सखियां - सहेलियां
               प्रीत से दूरियों का गम
               कहीं प्यार का मदहोशी भरा आलम
               पतझड़ का मौसम

         मेरी ये कविता आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा | अगर अपने विचार को बयां करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार नयी रचनाओं के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |  

गुरुवार, 31 मई 2018

दादरा , सईयां मेरे मोरी याद भुलाई गए

      नमस्कार , दादरा भी ठुमरी की तरह ही भारतीय शास्त्रीय संगीत में गायी जाने वाली एक शैली है | दादरा भारतीय शास्त्रीय संगीत के गायकों द्वारा गाई जाती है | आमतौर पर ठुमरी की तरह ही दादरा भी छोटे बंदों में निहित होती है | दादरा विभिन्न प्रकार के रागो में गाई जाती है | अगर अन्य शब्दों में कहा जाए तो मेरे अनुसार ठुमरी की तरह ही दादरा भी एक लोकगीत है |

     एक से दो सप्ताह पहले भर मैंने एक दादरा लिखने का प्रयास किया था | उस प्रयास को मैं आपके सम्मुख प्रस्तुत कर रहा हूं , आपके प्यार की उम्मीद कररहा हूं -

दादरा , सईयां मेरे मोरी याद भुलाई गए

सईयां मेरे मोरी याद भुलाई गए
परदेस में जाकर परदेसी कहाई गए

चार बरस हुए लौट के न आए
केतनी बार हम खबर भिजवाए
कउने कलमूही के फेरा में आई गए
सईयां मेरे मोरी याद भुलाई गए

सात फेरों के सात वचन
जन्म जन्म का यह बंधन
सारा रिश्ता नाता तोड़ाई गया
सईयां मेरे मोरी याद भुलाई गए

सईयां मेरे मोरी याद भुलाई गए
परदेस में जाकर परदेसी कहाई गए

      मेरा ये दादरा आपको कैसा लगा मुझे अपने कमेंट्स के जिए जरूर बताइएगा | अगर अपने विचार को बयां करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार नयी रचनाओं के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |  

ठुमरी , अंखियों के तीर चलाओ ना सईया

      नमस्कार , ठुमरी भारतीय शास्त्रीय संगीत में गायी जाने वाली एक शैली है | ठुमरी भारतीय शास्त्रीय संगीत के गायकों द्वारा गाई जाती है | आमतौर पर ठुमरी छोटे बंदों में निहित होती है | ठुमरी अमूमन राग भैरवी , तीली आदि रागों में गाई जाती है | अगर अन्य शब्दों में कहा जाए तो मेरे अनुसार ठुमरी एक लोकगीत है |

आज से तकरीबन एक सप्ताह पहले भर मैंने भी एक ठुमरी लिखने का प्रयास किया था | उस प्रयास को मैं आपके सामने हाजिर कर रहा हूं , आपके शुभकामनाओं की उम्मीद करता हूं -

ठुमरी , अंखियों के तीर चलाओ ना सईया

अंखियों के तीर चलाओ ना सईयां
हम बेरी - बेरी परत हैं तोहरी पईयां

मिलने आई चोरी - चोरी से
सईयां तोहरीे जोरा जोरी से
कलाई मुरूक गई , मर गई मईयां
अंखियों के तीर चलाओ ना सईयां

फान के आई हूं मैं अटरिया
कोरी - कोरी मेरी चुनरिया
मेरी फट गई चुनरी , हाय रे दईयां
अंखियों के तीर चलाओ ना सईयां

अंखियों के तीर चलाओ ना सईयां
हम बेरी बेरी परत हैं तोहरी पईयां

      मेरी ये ठुमरी आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जिए जरूर बताइएगा | अगर अपने विचार को बयां करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार नयी रचनाओं के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |  

रविवार, 27 मई 2018

एक तितली

     नमस्कार ,  कभी किसी तितली को गौर से उड़ते हुए देखा है ? , बीती सुबह मैंने देखा था |  और उस तितली को जैसे-जैसे में उड़ते देखता रहा वैसे वैसे मेरे मन में एक छोटी सी कविता बन गई |  वह तितली तकरीबन तीन चार रंगों की थी और एक फूल के पौधे के आसपास मंडरा रही थी |

    कविता आपके समक्ष प्रस्तुत है | आपका आशीर्वाद चाहूंगा | कविता का शीर्षक है -

एक तितली'

एक तितली'

कल उड़ रही थी
फूलों पर इधर उधर
एक तितली

तीन चार रंगों के पंख थे उसके
कल जब मैं बैठा था बाग में
कभी डाली से पत्तों पर
एक बार तो मेरे बगल से निकली
एक तितली

कभी फूल के पौधे से आसमान की ओर
कभी आसमान की ओर से फूल के पौधे पर मंडराया
कभी बैठे कभी उठ जाए
एक बार तो ये लगा के लो
अब यह फिसली
एक तितली

आज रोज की तरह
मैं उसी बाग में हूं
लेकिन अभी तक नहीं दिखी
कोई अनहोनी तो नहीं हुई उसके साथ
बेचारी उड़ती थी ऐसे
जैसे दौड़ती हो बिजली
एक तितली

      मेरी ये कविता आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जिए जरूर बताइएगा | अगर अपने विचार को बयां करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार नयी रचनाओं के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |  

Trending Posts