रविवार, 21 मई 2017

किसानों का सम्मान हो

    तीन तरफ से समुद्र से घिरा भारत देश मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान देश है | यहां की आबादी का  एक बहुत बड़ा हिस्सा अपनी आय कृषि से प्राप्त करता है | हिंदुस्तान की कृषि अधिकांश रुप से वर्षा पर आश्रित है | मौसम का परिवर्तनशील होना कृषि को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से प्रभावित  करता रहता है |

किसान

     
वैसे तो हमारे देश की केंद्र एवं सभी राज्यों की सरकारें किसानों के भले के लिए कई योजनाएं चला रही हैं लेकिन इसका फायदा बहुत आंशिक रूप से ही किसानों को मिल पाता है | किसानों को पूर्ण रुप से योजनाओं का फायदा मिल पाने की वजह भ्रष्टाचार तथा जागरूकता का अभाव भी मुख्य रूप से असर करता है  | किसानों के उद्धार के लिए शुरू होने वाली कुछ योजनाएं तो केवल कागजी पन्नों पर ही संचालित होती रहती हैं तथा इनका लाभ भ्रष्टाचारियों को बखूबी मिलता रहता है | भ्रष्टाचार तथा दोषपूर्ण व्यवस्था का दुष्परिणाम ही अक्सर किसानों के आत्महत्या की वजह बनता है | इससे हमारा राज्य मध्य प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है |

किसान

      अन्नदाता के विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि केंद्र सरकार एवं राज्य की सभी सरकारें कागजी स्तर पर नहीं जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से काम करें तथा हर प्रकार से यह सुनिश्चित करे की केंद्र एवं राज्य की सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का फायदा शत प्रतिशत केवल एवं केवल किसानों को ही मिले |

       
किसानों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मैंने एक छोटी सी कविता लिखने की चेष्टा की है उम्मीद करता हूं कि मेरी यह कविता आपके दिलों को छू जाएगी -

 
किसानों का सम्मान हो
.
 
पथरीली बंजर जमीन को
 
जिसने हरे-भरे खेतों में ढाला है
 
अपना ही नहीं पूरे भारत का
 
पेट जिन कृषकों ने पाला है
 
अब जरूरत है उनका भी गुणगान हो
 
किसानों का सम्मान हो

किसान

 जो मिट्टी को चीरकर
 
उससे अनाज उपजाते हैं
 
जो हमारे भारत देश की मिट्टी को
 
हीरे मोती उगलने वाली बताते हैं
 
उन कृषि करने वालों का कल्याण हो
 
किसानों का सम्मान हो

 
सिंचता है वह कृषक
 
खेतों को अपने मेहनत के पसीने से
 
शपथ लें  हम बनाएं ऐसा वातावरण
 
कि कोई कृषक तंग ना आए जीने से
 
अन्नदाता भी अब इस देश का अभिमान हो
 
किसानों का सम्मान हो

      
मेरी यह कविता आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा | अगर अपने  विचार को बयां  करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |

शुक्रवार, 19 मई 2017

बोलो भारत माता की जय

     हिंदुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है | हमारे देश की एकता और सहिष्णुता पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है | भारत देश दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा देश है | भारत ही वह मुल्क है जिसने दुनिया को सदा शांति का संदेश दिया है |

    
लेकिन हमारे देश की शांति हमारे एक पड़ोसी देश को नासूर की तरह चुभती है | पड़ोसी देश कह देने के बाद मुझे नहीं लगता कि मुझे यह बताने की जरूरत है कि मेरा इशारा किस देश की तरफ है | जी हां 'पाकिस्तान' ही वह देश है जो आतंकवादी पैदा करता है , उन्हें पनाह देता है और हिंदुस्तान की सीमाओं में घुसपैठ कराता है | यह वह सत्य है जिससे पूरी दुनिया वाकिफ है | यह हमारे देश भारत की बदकिस्मती ही कह लीजिए है कि पाकिस्तान जैसा आतंकवाद का जन्मदाता और एहसान फरामोश मुल्क पड़ोसी देश है |

भारतीय सेना

     हिंदुस्तान को अशांत करने और इसकी एकता को आघात पहुंचाने के मकसद से पाकिस्तान  उसकी सीमाओं से सटे भारतीय सीमाओं पर आतंकी रुपी गीदड़ भेड़ियों को भारतीय सीमाओं में प्रवेश कराने की कोशिश करता है , लेकिन वह यह भूल जाता है की उसके सामने भारतीय वीर जवान शेरों की सेना खड़ी है जो हिंदुस्तान की तरफ आंख उठाकर देखने वाली हर नापाक ताकत का सर्वनाश कर देती है | हमारी भारतीय सेना हमारे भारत देश की सुरक्षा में हर पल हर घड़ी तत्पर है जो पाकिस्तान की हर नापाक साजिश का मुंहतोड़ जवाब देती है |

भारतीय सेना

      मैंने अपनी भारतीय सेना के गुणगान में एक छोटी सी कविता लिखने की कोशिश की है , मैं जानता हूं मेरी यह कविता भारतीय सेना के यश गान का एक बूंद मात्र से भी कम है | मेरी आशा यही है कि यह कविता आप सभी को अच्छी लगे

 
बोलो भारत माता की जय

भारतीय सेना

 सारी दुनिया से हम यही कहेंगे
 
दोस्तों से हम प्रेमपूर्वक गले मिलेंगे
 
हिंदुस्तान के दुश्मनों के हम गले काट डालेंगे
 
आतंकवाद , उग्रवाद और नक्सलवाद का
 
सर्वनाश कर हम भारत के वीर जवान
 
हासिल करेंगे सदा विजय
 
बोलो भारत माता की जय

भारतीय सेना

 एकता , सहिष्णुता है हमारी पहचान
 
राष्ट्रप्रेम है हमारा ईमान
 
जब तक है शरीर में जान
 
सदा बना रहेगा भारत देश का आन बान शान
 
यह आतंकी गीदड़ हम शेरों से क्या टकराएंगे
 
चूर - चूर हो यह धूल में मिल जाएंगे
 
हम थे , हम हैं , हम रहेंगे सदा अजय
 
बोलो भारत माता की जय

     
मेरी यह कविता आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा | अगर अपने  विचार को बयां  करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |

Trending Posts