शनिवार, 17 जून 2017

हादसों से खुद को सुरक्षित रखेंगे

    आम जनजीवन में सड़क परिवहन का योगदान यातायात के अन्य माध्यमों में सबसे अहम है | सड़क परिवहन का उपयोग  रेल परिवहन और हवाई परिवहन की तुलना में सबसे अधिक है | लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखा जाए तो सड़क परिवहन सबसे असुरक्षित यातायात का माध्यम है | एक आंकड़े के अनुसार भारत में ही हर साल लाखों लोग सड़क परिवहन में होने वाली दुर्घटनाओं में अपनी जान गवांते हैं |

   
सड़क परिवहन में होने वाले हादसों की मुख्य वजह अक्सर यातायात के नियमों का पालन करना या असावधानीपूर्वक वाहनों का संचालन करना होता है | शराब पीकर नशे की अवस्था में वाहनों का संचालन भी सड़क हादसों की मुख्य वजह बनता है | सड़क परिवहन में होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात के नियमों का सख्त होना भी बहुत आवश्यक है एवं प्रशासन द्वारा सख्ती से नियमों का पालन भी कराया जाना चाहिए | सड़क यातायात के कुछ मूलभूत नियम निम्नलिखित हैं -

यातायात के कुछ मूलभूत नियम

     सड़क परिवहन में होने वाले हादसों दुर्घटनाओं से बचने के लिए एवं दुर्घटना होने पर किए जाने वाले प्राथमिक कार्यों के प्रति आमजन को जागरुक बनाना भी आवश्यक है | जागरूकता के प्रयास सरकारी एवं गैरसरकारी माध्यमों के द्वारा भी  त्वरित रुप से किया जाना चाहिए | सड़क हादसों के प्रति जागरूकता की मुहिम में हिस्सा लेते हुए मैंने एक कविता लिखने की कोशिश की है | आशावादी हूं कि मेरी यह कविता आप सभी को सुरक्षित सड़क परिवहन के लिए प्रेरित करें |

हम अपनों से एक वादा करेंगे
हादसों से खुद को सुरक्षित रखेंगे


सड़क पर वाहनों से चलते समय
खुद की सुरक्षा का पूर्ण दायित्व निभाएंगे
शराब पीकर कभी वाहन नहीं चलाएंगे
यातायात के सभी नियमों का पालन करेंगे
हादसों से खुद को सुरक्षित रखेंगे

चाहे भले कितनी भी जल्दबाजी हो
पर हम संयम , धीरज धरेंगे
हम अपनों से एक वादा करेंगे
हादसों से खुद को सुरक्षित रखेंगे




भविष्य नहीं देखा किसी ने मगर
पर वर्तमान में हम अपना कर्तव्य निभाएंगे
ओवरस्पीड , ओवरलोड वाहन नहीं चलाएंगे
भले देर से दफ्तर पहुंचे
ओवरटेक करके आगे नहीं जाएंगे
सकुशल सुरक्षित घर लौटेंगे
हम अपनों से एक वादा करेंगे
हादसों से खुद को सुरक्षित रखेंगे

  
मेरी यह कविता आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा, कृपया ब्लागस्पाट के कमेंट बॉक्स में सार्वजनिक कमेंट ऐड करिएगा | अगर अपने  विचार को बयां  करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |

बुधवार, 14 जून 2017

रक्तदान

  
        14 जून 2017 आज की तारीख और आज का दिन परोपकार का , खुशियां बांटने का दिन है | जी हां आज विश्व रक्तदान दिवस है | अगर आप किसी जरुरतमंद को अपने खून का कुछ कतरा दान में देते हैं और इससे उसका जीवन बच जाता है तो इससे बड़ी खुशी की बात और क्या होगी , इससे बड़ा परोपकार और क्या होगा कि आप किसी को जीवन दान देंगे |

   
हर पल किसी ना किसी को रक्त की जरूरत होती है | रक्तदान करने के लिए किसी आपदा का इंतजार ना करें | अगर आप स्वस्थ हैं , सक्षम हैं और कुछ दान में देना चाहते हैं तो धन दौलत का दान  देने से अच्छा है कि अपना कुछ कतरे रक्त देकर किसी को जीवन दान दे | आपका प्रत्येक रक्तदान एक से अधिक जीवन को बचा सकता है |

    18 से 65 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति 1 वर्ष में 3 से 4 बार तक रक्तदान कर सकते हैं | रक्तदान प्रक्रिया एक सुरक्षित प्रक्रिया है | रक्तदान करें , हमेशा करें | रक्तदान किसी लाइसेंस प्राप्त रक्त बैंक को ही करें | रक्तदान संबंधित अधिक जानकारी एवं  लाइसेंस प्राप्त रक्त बैंको की सूची के लिए https://www.nhp.gov.in/  पर लॉगिन करें|


    रक्तदान को प्रचारित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को साकार करने के मकसद से मैंने एक कविता लिखने की चेष्टा की है | मेरी कामना है कि मेरी यह कविता आप सभी को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करें -

रक्तदान

हमारा एक कतरा रक्त
बचा सकता है किसी के जीवन को
अगर हम स्वस्थ एवं सक्षम हैं तो
बल्कि ना करें धन दौलत का दम
इसके बदले कर दे
कुछ  कतरो  का रक्तदान

हम सब मानव हैं , मानवता है धर्म हमारा
दयावान , गुणवान है हम सब इंसान हैं
परोपकार है कर्तव्य हमारा
नेकी के हम फ़रिश्ते बन जाएं
किसी मरते इंसान को दे दे जीवन का वरदान
कर दे कुछ  कतरो  का रक्तदान

जो तत्पर रहे परहित को
ऐसा जीवन धन्य है
किसी के दुख को सुख में बदल देना
सबसे बड़ा पुण्य है
एक प्रयास हम भी करें खुशियां बांटने का
बढ़ जाएगा अनंत इस जीवन का सम्मान
कर दे कुछ  कतरो  का रक्तदान

रक्तदान संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.nhp.gov.in  पर लॉगिन करें |

   
मेरी यह कविता आपको कैसी लगी मुझे अपने कमेंट्स के जरिए जरूर बताइएगा, कृपया ब्लागस्पाट के कमेंट बॉक्स में सार्वजनिक कमेंट ऐड करिएगा | अगर अपने  विचार को बयां  करते वक्त मुझसे शब्दों में कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी चाहूंगा | मैं जल्द ही वापस आऊंगा एक नए विचार के साथ | तब तक अपना ख्याल रखें, अपनों का ख्याल रखें ,नमस्कार |

Trending Posts