नमस्कार , ये कविता मैने श्रीदेवी के निधन की खबर सुनने के बाद 27 फरवरी को लिखी थी और मैने इसे अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर पोस्ट किया था | आज बड़े दिन बाद मैने ये सोचा कि आप को भी ये छोटी सी रचना सुनाउ जिसे मैने भारतीय सिनेमा की एक कामयाब , मसहूर और लोगों के दिलो पर राज करने वाली अदाकारा के सम्मान में श्रद्धांजलि स्वरूप लिखा था |
श्रीदेवी जी
आप इस दुनिया में भी सितारा थी
आप उस दुनिया में भी सितारा होंगी
देवी जैसा आचरण था
देवी जैसा सत्कार मिले
मेरी यह बिनती है संसार के पालक से
इस पुण्य आत्मा को
शांति का उपहार मिले
आप उस दुनिया में भी सितारा होंगी
देवी जैसा आचरण था
देवी जैसा सत्कार मिले
मेरी यह बिनती है संसार के पालक से
इस पुण्य आत्मा को
शांति का उपहार मिले
मेरी कविता के रूप में एक और छोटी सी यह कोशिस आपको कैसी लगी है मुझे अपने कमेंट के जरिए जरुर बताइएगा | अगर अपनी रचना को प्रदर्शित करने में मुझसे शब्दों में कोई त्रुटि हो गई हो तो तहे दिल से माफी चाहूंगा | एक नई रचना के साथ मैं जल्द ही आपसे रूबरू होऊंगा | तब तक के लिए अपना ख्याल रखें अपने चाहने वालों का ख्याल रखें | मेरी इस रचना को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया | नमस्कार |



